बांदा: 12.29887 मतदाता चुन सकेंगे अपना भाग्य विधाता
Banda News - बांदा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) खत्म होने के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने बांदा: 12.29887 मतदाता चुन सकेंगे अपना भाग्य विधाता
बांदा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) खत्म होने के बाद जिला निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची सार्वजनिक कर दी है। आने वाले चुनाव में जनपद में 12 लाख 29 हजार 887 मतदाता अपना भाग्य विधाता चुन सकेंगे। पिछली बार के सापेक्ष इस बार 1,19, 634 मतदाता घट गए। पिछली सूची में 13 लाख 49 हजार 521 मतदाता थे। एसआईआर अभियान में एक लाख 75 हजार 421 मतदाता ऐसे मिले थे, जो संदेहास्पद थे। सभी को नोटिस भेजने के बाद 63,286 मतदाताओं ने ही खुद को साबित किया और उन्हें मतदाता सूची में जोड़ा गया। हटाए गए 1,12,135 मतदाताओं में मृतक, शिफ्टेड व दोहरे शामिल रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी जे.रीभा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई, इसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों व अधिकारियों की उपस्थिति में तीसरी अंतिम विधानसभा मतदाता सूची सार्वजनिक की गई। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 12,29,887 मतदाता हैं, जो विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 6.81.808 पुरुष और 5.48.044 महिला व 35 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। एसआईआर अभियान के दौरान 63,286• मतदाताओं के नाम जोड़े गए और 7499 मतदाता बाहर किए गए हैं। वहीं 1.12,135 मतदाताओं में 30169 मतदाता मृतक मिले हैं। जबकि 53012 मतदाताओं की खोज की गई, पर इनका कहीं पता नहीं चला। माना गया कि यह मतदाता फर्जी थे। बैठक में जनपद के भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, सीपीआई (एम), आम आदमी पार्टी, अपना दल (एस)) के जिलाध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि को प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र की हार्ड एवं साफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी जे.रीभा ने मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनके यहां किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है तो तो निर्धारित प्रारूप-8 में तथा यदि कोई पात्र नागरिक, जिसने एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है तो वह प्रारूप-6 में जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


