
पत्नी से झगड़ा होने पर डेढ़ साल के मासूम बेटे का गला घोंट शव यमुना में फेंका
Banda News - फतेहपुर जिले में एक पिता ने पत्नी से विवाद के बाद अपने डेढ़ साल के बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, तेज बहाव के चलते बच्चे का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।
बांदा। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। फतेहपुर निवासी एक पिता ने पत्नी से विवाद होने पर अपने ही डेढ़ साल के बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। तेज बहाव के चलते यमुना नदी से अभी बच्चे का शव नहीं मिल सका है। फतेहपुर जिले के धनुहन डेरा निवासी राजेंद्र निषाद का पत्नी शारदा से विवाद चल रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी कई माह से पैलानी क्षेत्र के पचकौरी गांव में रह रही थी। पांच जनवरी को राजेंद्र चुपके से ससुराल आया और अपने डेढ़ साल के बेटे कार्तिक को लेकर चला गया।
खोजबीन करने के बाद सुराग न मिलने पर शारदा ने सात जनवरी को पैलानी थाने में सूचना दी। शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ पैलानी राजवीर सिंह गौर ने बताया कि गांव वालों की मदद से आरोपी पिता को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा था। नौ जनवरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ उसने अपने बेटे का गला दबा हत्या कर दी। इसके बाद उसने नाव से शव ले जाकर नदी में शव फेंक दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन बहाव ज्यादा होने के चलते अभी बरामद नहीं हो पाया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




