महिला गश खाकर गिरी, गई जान
जमीन के विवाद में महिला गश खाकर गिर पड़ी, पुलिस ने शव कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। महिला इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके परिजनों में कोहराम मचा।

बांदा। जमीन के विवाद के दौरान महिला गश खाकर गिर पड़ी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी 55 वर्षीय केशव देवी पत्नी रज्जन का मंगलवार शाम जमीन बंटवारे को लेकर जेठानी सुनीता और जेठ सीवन से विवाद हो गया। विवाद के बाद पंचायत भी हुई थी, इसी दौरान महिला गश खाकर गिर पड़ी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया।
बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर मां का जेठानी से विवाद हुआ था, मौत कैसे हुई इसका कारण अज्ञात है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


