लोडर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा घायल
Banda News - बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो

बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। भतीजा घायल है। जनपद चित्रकूट के ग्राम रौली निवासी 39 वर्षीय कुंती देवी के पिता का 10 दिन पहले स्वर्गवास हो गया था। कुंती देवी पिता की शुद्धता कार्यक्रम में शामिल होने मायका बबेरू के ग्राम टोलाकला गई थीं। देर शाम 25 वर्षीय भतीजे उमाशंकर के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। ग्राम बल्लान के पास तेज रफ्तार लोडर ने ओवरटेक कर बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने कुंती देवी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, भतीजा भर्ती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




