
किसानों के धरने को मिला भाकियू का साथ
Banda News - -अन्ना गोवंश को गोशाला में संरक्षित करने की मांगकिसानों के धरने को मिला भाकियू का साथकिसानों के धरने को मिला भाकियू का साथकिसानों के धरने को मिला भाकि
पैलानी, संवाददाता। तहसील अंतर्गत अलोना गांव में बस स्टाप किनारे एक फरवरी से धरने पर बैठे किसानों को भाकियू ने समर्थन किया है। किसानों की मांग है कि अन्ना गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित किया जाए। सोमवार को अलोना गांव के किसान शिवसरन सिंह, सभाजीत, अंकुश, अशोक, श्यामकरण साहू, गुरु वर्मा, भोला, चुनूबाद पाल धरने पर बैठे। भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव मनोज द्विवेदी ने किसानों की तीन प्रमुख मांगों अन्ना गोवंश को पकड़ कर गौशाला में सुरक्षित करने, घायल हुए किसानों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति देने, गरीब किसान जिनकी खेती मवेशी नष्ट कर दी है उनको मुआवजा दिया जाए।
कहा कि गौशाला में लगी तार बाउंड्री को हटाकर जाली लगवाया जाए। जिला महासचिव ने बताया कि अन्ना मवेशी किसानों की फसलें चौपट कर रहे हैं। किसानों को घायल कर रहे हैं। मांग की है कि आवारा मवेशियों को सुरक्षित किया जाए। किसानों की फसलें बचाई जाए। ग्राम प्रधान सुमित सविता ने बताया कि हमारे गांव में करीब तीन हजार अन्ना मवेशी फसलों को चौपट कर रहे हैं। इनमें करीब दो सौ नंदीभी है। तीन हजार बीघा जमीन परती पड़ी है। गांव के सत्यगोपाल व भोला प्रजापति मवेशियों के शिकार होकर घायल हो गए हैं। बुंदेलखंड जोन अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने बताया कि अलोना गांव के किसानों के साथ भाकियू उनके साथ हैं। कहा कि वन विभाग सुध नहीं ले रहा। शिवशरण सिंह, अशोक भोले ने कहा कि वन विभाग भी अन्ना मवेशियों पर लगाम न लगाए जाने को लेकर हाथ में हाथ धरे बैठा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




