अन्ना जानवरों से घायल किसानों ने जिलाधिकारी को बतायी व्यथा

Jan 24, 2026 04:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा के अलोना गांव के किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि अन्ना जानवर उनकी फसलों पर हमला कर रहे हैं। इससे किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसान अनशन करने की धमकी दे रहे हैं।

अन्ना जानवरों से घायल किसानों ने जिलाधिकारी को बतायी व्यथा

बांदा संवाददाता। तहसील पैलानी के अलोना गांव निवासी एक दर्जन किसानों ने ग्राम प्रधान सुमित सविता के नेतृत्व में जिलाधिकारी जे.रीभा से मिलकर अपनी व्यथा बताई। कहा कि फसल की रखवाली कर रहे किसानों पर अन्ना जानवर जानलेवा हमला कर देते हैं। यही नहीं फसलें नष्ट होने से भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। गांव के बगल से ही वन विभाग के लगे जंगल से बाहर आकर लगभग एक हजार से भी अधिक गोवंशों का झुंड किसानों के खेतों पर हमला बोल रहा है। भगाए जाने पर अब तक गांव के भोला प्रजापति, सत्यगोपाल प्रजापति, अनूप सिंह के ऊपर जानलेवा हमला बोल चुके हैं।

घायल अभी तक अस्पताल में भर्ती हैं। फसलें जानवरों द्वारा चर डालने की वजह से क्षेत्र का किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी से मिलकर कहा कि यदि इन अन्ना जानवरों पर रोकथाम नहीं लगी तो गांव का किसान मजबूर होकर गांव के बाहर एक फरवरी से अनशन करने को मजबूर हो जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जिलाधिकारी ने तत्काल सीडीओ को बुलाकर दो दिन के अंदर अन्ना जानवर बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान रामकृष्ण, सौखीलाल, सिद्धगोपाल, अंकुश सिंह, धीरेंद्र साहू, शिवराज सिंह, कुंवरबहादुर, बिहारी सिंह, योगेंद्र सिंह, कल्लू सिंह, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।