ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदातालाब में डूबने से किसान की मौत

तालाब में डूबने से किसान की मौत

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में तालाब नहाने गया किसान डूब गया। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। सुबह उसका शव तालाब में जाल में फंसा उतरा रहा...

तालाब में डूबने से किसान की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांदाWed, 13 Sep 2017 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में तालाब नहाने गया किसान डूब गया। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। सुबह उसका शव तालाब में जाल में फंसा उतरा रहा था। शव देखते ही घरवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अन्य घटना में नहाने गई बालिका नहर में डूब गई। महिलाओं ने उसे बचा लिया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महोखर गांव निवासी रोशन सिंह (42) पुत्र जयकरन सिंह खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की शाम वह गोरेवीर तालाब नहाने गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो घरवालों को यह आशंका हुई कि शायद रोशन खेत में रुक गया होगा। घरवालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने देखा तो उसका शव मछली के जाल में फंसा हुआ उतरा रहा था। शव देखते ही ग्रामीणों ने पहचान लिया। खबर पाकर घरवाले मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक के घरवालों ने बताया कि रोशन के पास छह बीघा जमीन है। वह किसानी करता था। उसके तीन लड़के और एक लड़की है। तालाब में नहाते समय मछली के जाल में फंस जाने से डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के अइला गांव निवासी मनीषा (10) बेटी राजाराम बुधवार की सुबह पड़ोस की महिलाओं के साथ महालक्ष्मी पर्व के मौके पर नहर नहाने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गई। महिलाओं ने देखा तो आनन-फानन उसे पानी से बाहर निकाल लिया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें