ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाफसल बचाने को भीषण सर्दी में किसान रतजगा को मजबूर

फसल बचाने को भीषण सर्दी में किसान रतजगा को मजबूर

बांदा। हिन्दुस्तान संवाद अतर्रा में छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों के लिए आफत बने...

फसल बचाने को भीषण सर्दी में किसान रतजगा को मजबूर
हिन्दुस्तान टीम,बांदाThu, 21 Jan 2021 03:29 AM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। हिन्दुस्तान संवाद

अतर्रा में छुट्टा मवेशी किसानों की फसलों के लिए आफत बने हैं। थोड़ी सी चूक पर मवेशियों के झुंड खेतों में घुसकर पूरी फसल चट कर जाते हैं। किसान अपनी फसल बचाने के लिए खेतों में रतजगा को मजबूर हैं।

तहसील क्षेत्र में छुट्टा मवेशी किसानों के लिए मुसीबत बने हैं। किसान दिन रात फसल बचाने की तरकीब में लगे रहते हैं। दिन तो दिन खासी सर्दी में रात भर किसान खेतों में रहकर रतजगा करते हैं और फसलों की रखवाली करते हैं। किसानों की पलक झपकते ही मवेशी खेतों में घुस जाते हैं और फसल को नष्ट कर देते हैं। मंगलवार की रात ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों में जागकर फसलों की रखवाली करते नजर आए। किसानों ने बताया कि लगभग आधा सैकड़ा मवेशियों का झुंड हमेशा गांव के आसपास रहता है। फसलों की सुरक्षा के लिए रात भर खेत में रहकर जागना पड़ता है। इतना ही नहीं मवेशी आपसी विवाद का कारण भी बन रहे हैं। खेतों से मवेशियों को भगाने के बाद वे दूसरे खेतों की ओर चले जाते हैं, ऐसे में विवाद भी हो जाता है। किसान दयानन्द, रामहित, नवल व शिवसागर आदि ने बताया कि इस समय गेहूं, आलू, मटर, सरसों आदि की फसल बो रखी है। कटीले तार भी लगा रखे हैं। खेतों में फसल की सुरक्षा भी कर रहे हैं। इतने के बाद भी जानवर फसल नष्ट कर देते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें