Banda News: खेत गए किसान को लगा सदमा, हुई मौत
Banda News: बांदा में एक किसान की धान की फसल बारिश में बर्बाद हो गई, जिससे उसे सदमा लगा और उसकी मौत हो गई। 60 वर्षीय लोटन खेत से लौटने के बाद बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Banda News: बांदा। बारिश में धान की फसल बर्बाद होने से परेशान किसान को सदमा लगने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन के पच्छू मोहाल निवासी शिवचरन ने बताया 60 वर्षीय भाई लोटन पुत्र प्रताप यादव बुधवार सुबह खेत गया था। दोपहर को खेत से लौटा तो बेहोश हो गया, परिजन उसे पीएचसी कमासिन में भर्ती कराय। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भाई शिवचरन ने बताया लोटन किसानी करता था। उसके पास तीन बीघा जमीन है। खेत में धान की फसल बोई थी। बारिश से खेत में पानी भर गया था। जिससे पूरी फसल बर्बाद हो गई। फसल देख कर लौटा और चारपाई में बैठ गया। कुछ देर के बाद बेहोश कर लुढक गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी तुलसा देवी के अलावा एक बेटा है। बबेरू तहसीलदार राधेश्याम का कहना है कि इस संबंध में जानकारी कर मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

