ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाजहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत

जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत

गांव से सामान खरीदकर पुरवा लौट रहे किसान को खेत की पगडंडी में किसी जहरीले कीडे ने काट लिया। मौके में ही उसकी मौत हो गई। सुबह उसका शव पगडंडी किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम...

जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांदाWed, 28 Aug 2019 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव से सामान खरीदकर पुरवा लौट रहे किसान को खेत की पगडंडी में किसी जहरीले कीडे ने काट लिया। मौके में ही उसकी मौत हो गई। सुबह उसका शव पगडंडी किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया।

गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम मुरवां के मजरा अंगद पुरवा निवासी लक्ष्मी प्रसाद (35) पुत्र राममिलन मंगलवार की शाम पुरवा से घर का सामान खरीदने करीब डेढ किमी पर स्थित मुरवां गांव गया था। दुकान से सामान खरीदकर लौटते समय उसे अंधेरा हो गया। वह पैदल खेत की पगडंडी से अंधेरे में पुरवा लौट रहा था। तभी रास्ते में उसे किसी जहरीले कीडे ने काट लिया। जिससे उसकी मौके में ही मौत हो गई। रात भर वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मृतक के चाचा रामस्वरूप ने बताया कि सुबह भी उसकी खोजबीन की गई। लोगों ने बताया कि उसे पुरवा लौटते हुए देर शाम देखा गया है। परिजनों ने खेत में जाकर देखा तो उसका शव पगडंडी के नीचे पड़ा था। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं। उसकी मौत के बाद पत्नी केशकली सहित परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। चारा रामस्वरूप ने बताया कि लक्ष्मी के पिता के नाम 10 बिस्वा खेत है। इसके अलावा बटाई पर जमीन लेकर वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें