ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाबांदा में कर्ज से परेशान किसान की मौत

बांदा में कर्ज से परेशान किसान की मौत

नरैनी में कर्ज से परेशान किसान को दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने ही घरवालों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी तहसील के उच्च्चाधिकारियों को दी गई। पुकारी के शंकर बाजार...

बांदा में कर्ज से परेशान किसान की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांदाThu, 08 Jun 2017 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

नरैनी में कर्ज से परेशान किसान को दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने ही घरवालों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी तहसील के उच्च्चाधिकारियों को दी गई। पुकारी के शंकर बाजार निवासी रामकिशोर (60)पुत्र चंद्रिका प्रसाद खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पास चार बीघा जमीन थी। कुछ दिन पहले उसने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से केसीसी के जरिए 60 हजार रुपए कर्ज लिया था। पैदावार कम होने के कारण वह कर्ज की भरपाई नहीं कर पाया। गुरुवार की दोपहर वह खेत से घर लौटा। कमरे में बैठ गया। अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। घरवालों ने उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें