बांदा। हिन्दुस्तान संवाद
फतेहगंज थाना क्षेत्र के कंदोहरा गांव में खेत की सिंचाई करते समय किसान पंप सेट के इंजन के पट्टे में फंसकर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बैगर पुलिस को सूचना दिए शव घर ले गए।
कंदोहरा गांव निवासी दवारीलाल (65) बुधवार की दोपहर खेत में पंप सेट से खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी उसकी तहमद इंजन के पट्टे में फंस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो इंजन बंद करके उसे बाहर निकाल उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। घरवाले उसे कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उसने दम तोड़ दिया।