पारिवारिक कलह के चलते युवक ने सल्फास खाकर खुदकुशी की

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा। पैलानी तहसील के चिल्ला थाना अंतर्गत पपरेंदा गांव निवासी 40 वर्षीय सीताराम सिंह

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने सल्फास खाकर खुदकुशी की

बांदा। पैलानी तहसील के चिल्ला थाना अंतर्गत पपरेंदा गांव निवासी 40 वर्षीय सीताराम सिंह पुत्र शिवनायक सिंह गौतम ने सोमवार रात पारिवारिक कलह के चलते देर रात सल्फास की गोलियां गटक लीं। घर वालों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वह तुरंत ही उन्हें जिला चिकित्सालय ले गए जहां से डॉक्टर ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग ने एंबुलेंस के माध्यम से निजी अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही सीताराम सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के दो लड़के सागर सिंह गौतम एवं कन्हैया सिंह गौतम हैं।

मृतक के नाम 30 बीघा जमीन है। इस घटना से मृतक की पत्नी मंजू तथा लड़कों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय पपरेंदा पुलिस चौकी में ग्राम प्रधान रमाकांत सिंह द्वारा दी गई। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।