ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाएड्स के लक्षण और बचाव के तरीके बताए

एड्स के लक्षण और बचाव के तरीके बताए

--अभ्युदय संस्थान और आकांक्षा समिति ने संयुक्त रूप से किया आयोजन

--अभ्युदय संस्थान और आकांक्षा समिति ने संयुक्त रूप से किया आयोजन
1/ 2--अभ्युदय संस्थान और आकांक्षा समिति ने संयुक्त रूप से किया आयोजन
--अभ्युदय संस्थान और आकांक्षा समिति ने संयुक्त रूप से किया आयोजन
2/ 2--अभ्युदय संस्थान और आकांक्षा समिति ने संयुक्त रूप से किया आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,बांदाThu, 30 Nov 2017 10:27 PM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। हिन्दुस्तान संवाद

गुरुवार को अभ्युदय संस्थान एवं आकांक्षा समिति के द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पंडित जेएन महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एचआईवी की रोकथाम को लेकर युवाओं में जागरूकता का संदेश दिया गया। बताया गया कि इससे सुरक्षा ही बचाव है।

कार्यक्रम का शुभारंभ आकांक्षा समिति की अध्यक्षा मुख्य अतिथि अल्पना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए युवाओं को जागरूक एवं संवेदित करना था। जिससे यह वर्ग समाज के अन्य लोगों को जागरूक और जानकारी प्रदान करें। जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. आरएन प्रसाद ने एड्स के लक्षण और इससे बचाव के तरीके बताए। अपर सीएमओ डॉ. बी वर्मा ने जागरूकता का संदेश दिया। संस्थान की सचिव ममता पाण्डेय ने भी विविध जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम सहभागियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान किया गया। जिसमें सभी युवाओं ने एड्स के विरूद्ध अभियान एवं संकल्प पत्र भरा। जादूगर अरूण कुमार के द्वारा जादू के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही स्लोगन और लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ ब्रजेन्द्र साहू, डा. निर्मला शर्मा, प्रो. एस के सिंह, नूपुर चौहान, शोभा चौहान, संतोष गुप्ता, सीमा सिंह, डॉ. मालती व्यास आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें