हर चौके-छक्कों पर हुई आतिशबाजी
Banda News - बांदा। संवाददाता टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में

बांदा। संवाददाता टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह रहा। मैच शुरू होते ही सड़कों पर वीरानगी छा गई और लोग घरों में टीवी के सामने जम गए। हर चौके तथा छक्के पर युवाओं ने खुशियां मनाई। शहर में दीपावली जैसी स्थिति रही। गली-गली पटाखे दगते रहे।आईसीसी विश्वकप के फाइनल को लेकर शहर के चौराहों व तिराहों पर एलईडी लगाई गई थी। उत्साही क्रिकेट प्रेमी युवाओं ने चौराहों पर एलईडी में आंखे गड़ाए रखीं। ओपनर बल्लेबाज संजू और अभिषेक की बैटिंग पर जमकर आतिशबाजी हुई। बाबूलाल चौराहा, अशोकलाट चौराहा और महाराणा प्रताप चौक में एलईडी पर दर्शकों की खासी भीड़ रही।
इसके अलावा घरों में भी लोग टीवी पर चिपके रहे। हर चौका और छक्के पर आतिशबाजी हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


