ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदागांवों में स्वराज की स्थापना राजीव गांधी की देन

गांवों में स्वराज की स्थापना राजीव गांधी की देन

बांदा। संवाददाता जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्व. राजीव गांधी...

गांवों में स्वराज की स्थापना राजीव गांधी की देन
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSat, 22 May 2021 04:22 AM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। संवाददाता

जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत की अजीम शख्सियत थे। समूचा भारत आज उनके जीवन से प्रेरणा ले रहा है। हम कांग्रेसजनों को उनके रास्ते पर चलना है।

कहा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायतीराज व्यवस्था लागू कर गांव में स्वराज स्थापित किया। राजीव गांधी सामाजिक बराबरी, सामाजिक समरसता, एकता, सद्भाव के हिमायती थे। देश उनके नक्शे कदम पर चलता रहे, यही आवश्यकता है। अलीगंज स्थित कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि के बाद कांग्रेसियों ने अस्पतालों में कोविड से प्रभावित गरीब परिवारों को लंच पैकेट बांटे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग सैय्यद अल्तमश हुसैन, सीमा खान , प्रदेश महासचिव एसएसयूआई आकाश दीक्षित, सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिलाध्यक्ष शनि पटेल, सत्येंद्र तिवारी, इरफान खान, सुखदेव गांधी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें