Banda News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल
हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News: बबेरू में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भूरी देवी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद बाइक चालक फरार हो गया। महिला को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Banda News: बबेरू। पैदल घर जा रही बुजुर्ग महिला को बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी 70 वर्षीय भूरी देवी पत्नी कैरा निषाद गुरूवार की दोपहर पैदल घर जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसे उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


