कूलर में उतरे करंट से बुजुर्ग की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बांदाबांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर जारी गांव में एक बुजुर्ग ने कूलर की मरम्मत करते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 65 वर्षीय प्यारे लाल अपने घर में कूलर ठीक कर रहे थे, जिसमें करंट दौड़ गया।

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर जारी गांव में एक बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग अपने घर में कूलर की मरम्मत कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि जमालपुर जारी निवासी 65 वर्षीय प्यारे लाल अपने घर में कूलर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कूलर में करंट दौड़ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


