दर्जनों युवाओं ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन
सपा कार्यालय में गुरुवार को क्रांतकारी चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई। इस दौरान इन दोनो महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला...

सपा कार्यालय में गुरुवार को क्रांतकारी चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई। इस दौरान इन दोनो महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि देश की आजादी में चन्द्रशेखर आजाद का बहुत बड़ा योगदान है। देश की आजादी के लिए उन्होंने अपनी जान गवां दी। राज्य सभा सांसद की मौजूदगी में और पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी के प्रयास से रामकेश त्रिपाठी , ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अजय द्विवेदी, सौरभ, अभिषेक, अशद आदि अपने दर्जनों साथियों सहित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों से प्रभावित होकर इस संगठन में शामिल हुए। पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव ने सभी को सपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व महासचिव राजेन्द्र यादव, अशलम खान, ओमनारायण त्रिपाठी, अनूप त्रिवेदी, अजय चौहान, अवध यादव, अभिषेक शुक्ला आदि शामिल रहे।
