
युवक ने मां-बाप व ससुर को पीटा
Banda News - बांदा। संवाददाता फतेहगंज में आपसी विवाद के चलते युवक ने मां-बाप व ससुर से
बांदा। संवाददाता फतेहगंज में आपसी विवाद के चलते युवक ने मां-बाप व ससुर से मारपीट की। पत्नी को भी मारापीटा। जनपद चित्रकूट के भरतकूप स्थित गांव महादेवन निवासी नत्थू ने फतेहगंज थाना में दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक, बेटी शशि प्रभा की शादी फतेहगंज के मजरा जबरापुर गांव रमजीपुर निवासी संजय पुत्र लल्लू प्रसाद से की। आरोप है कि संजय बेटी से मारपीट करता है। शनिवार शाम करीब चार बजे समधी लल्लू प्रसाद का फोन आया कि संजय शशिप्रभा को मार रहा है। यहां आ जाओ। वहां जाकर संजय से मारपीट की वजह पूछी तो बोला, कालोनी का रुपया निकालवा दो।

बेटी ने मना किया तो मारने पीटने लगा। बीचबचाव करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गुहार लगाने पर समधी व उनकी पत्नी बीचबचाव को आई तो उन्हें भी मारापीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित ससुर ने आरोपित दामाद के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। वहीं, संजय ने भी अपने ससुर, नत्थू पटेल, पिता लल्लू प्रसाद, भाई कृष्णा और पत्नी शशि प्रभा के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




