पीड़िता ने ससुरालीजनों पर दर्ज कराया मुकदमा
Mar 01, 2026 06:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News - बांदा। संवाददाता नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम हड़हा निवासी सोफिया सिद्दीकी पत्नी रियाजुद्दीन ने

बांदा। संवाददाता नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम हड़हा निवासी सोफिया सिद्दीकी पत्नी रियाजुद्दीन ने तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि वह अपने मायके हड़हा में रह रही है। बबेरू के ग्राम कोर्रही निवासी ससुरालीजनों के उत्पीड़न के कारण पति रियाजुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन, इरफान पुत्र कमरुद्दीन, जाहदा पत्नी कमरुद्दीन की मारपीट व गालीगलौज कारण मायके में रहने को मजबूर है। यह लोग आए दिन उत्पीड़न करते हैं। इरफान दबंग व अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह मानसिक शोषण कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



