माह के अंत तक पूरा कराएं आवासों का निर्माण

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा के डीएम जे.रीभा ने मंगलवार को विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीडीओ को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत द्वितीय किस्त के लाभार्थियों के आवासों का निर्माण माह के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की भी बात की गई।

माह के अंत तक पूरा कराएं आवासों का निर्माण

बांदा। डीएम जे.रीभा ने मंगलवार को शाम को कैंप कार्यालय में ब्लाक स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। एनआरएलएम, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं फैमिली आईडी लेकर उन्होंने सभी बीडीओ से कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिन लाभार्थियों को द्वितीय किस्त अवमुक्त की जा चुकी है, उनके आवासों का निर्माण माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूरा कराएं। उन्होंने एनआरएलएम योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ते हुए समूहों के प्रभावी संचालन की बात कही। साथ ही फैमिली आईडी सहित अन्य संचालित योजनाओं में भी अपेक्षित प्रगति लाने पर जोर दिया।

बैठक में सीडीओ आनंद कुमार पांडेय सहित सभी बीडीओ व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।