स्कूल में गुटखा चबाते मिला स्टाफ, होगी कार्रवाई

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में जिलाधिकारी ने बड़ोखर खुर्द ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय भरखरी का निरीक्षण किया। यहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक और परिचारक गुटखा चबाते पाए गए। दो शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाने के बजाय घरेलू कार्य करती मिलीं। डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए और बीएसए को जांच करने को कहा।

स्कूल में गुटखा चबाते मिला स्टाफ, होगी कार्रवाई

बांदा। जिलाधिकारी शनिवार को बड़ोखर खुर्द ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय भरखरी पहुंची। यहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक व परिचारक बच्चों के बीच गुटखा चबाते मिले। दो शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाने के बजाए कक्ष में घरेलू कार्य करते मिलीं। उन्होंने सभी पर कार्रवाई करने व एक अनुदेशक का वेतन रोकने व दूसरे से कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश बीएसए को दिए। डीएम जे.रीभा दोपहर 01 बजे बीएसए के साथ कंपोजिट विद्यालय भरखरी पहुंच गईं। प्रधानाध्यापक बृजेश द्विवेदी अवकाश पर मिले। डीएम ने बीईओ को जांच को कहा। उनकी जगह इंचार्ज प्रधानाध्यापक रहे होरीलाल व परिचारक (चपरासी) ईदुल रहमान बच्चों के बीच गुटखा चबाते मिले।

उन्होंने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। शिक्षिका पूजा पांडेय व अंकिता मिश्रा बच्चों को पढ़ाने के बजाए घर के कार्य करते मिलीं। डीएम ने दोनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अनुदेशिका बीना दीक्षित वनसखा (महुआ) के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संबंद्ध बताई गईं। डीएम जे.रीभा ने इसके पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय जसईपुर (तिंदवारी) को भी देखा। कक्षा आठ में पठन पाठन का कार्य न होने, विद्यालय में साफ सफाई न पाए जाने पर नाराजगी जताई। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय छापर में खामियां दूर करने को कहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।