Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsDM Assists Abandoned Woman with Children Provides Shelter and Support
डीएम ने महिला को अपनी गाड़ी से पहुंचाया वन स्टाप सेंटर

डीएम ने महिला को अपनी गाड़ी से पहुंचाया वन स्टाप सेंटर

संक्षेप:

Banda News - बांदा। संवाददाता ससुराल से निकाले जाने के बाद दर-दर भटक रही महिला को डीएम

Dec 31, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। संवाददाता ससुराल से निकाले जाने के बाद दर-दर भटक रही महिला को डीएम ने अपने सरकारी वाहन से वन स्टाप सेंटर भिजवाया। उसके सर्दी से बचने के लिए कंबल व रहने के लिए आवास की व्यवस्था कराई। नरैनी के बरौली गांव निवासी निदा खातून बुधवार को दोपहर डीआईजी कार्यालय पहुंच गई। वह अपने दो बच्चों को साथ लिए थी, जो बीमार थे। बताया कि छह साल पहले उसकी शादी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी निजामुद्दीन के साथ हुई थी। उसकी दो संताने हैं। डेढ़ साल पहले पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

वह अपने ननिहाल में नानी के पास कालिंजर के मसौनी गांव में रहने लगी। बाद में नानी घर का ताला लगाकर अपने बेटों के पास चली गई। युवती के पिता तनवीर अहमद ने पहले मां के रहते दूसरी शादी कर ली। वह अब मध्य प्रदेश में रह रहा है। इसके बाद मां ने भी कोर्रही गांव में दूसरी शादी ली। नानी के चली जाने के बाद उसके रहने का कोई ठिकाना नहीं है। दो बच्चों को लेकर निदा इधर-उधर भटक रही है। डीआईजी ने जब उसकी दास्तान सुनी तो उनका दिल पसीज गया। डीएम से फोन पर बात की। महिला की हर संभव मदद किए जाने की बात कही। डीएम जे.रीभा ने बच्चों तथा उसके लिए कंबल का प्रबंध कराया। इसके बाद अपनी सरकारी गाड़ी से महिला को वन स्टाप सेंटर भिजवाया। बीमार बच्चों के इलाज के निर्देश दिए। महिला को कांशीराम कॉलोनी में एक आवास दिलवाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;