Banda News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बांदा सीनियर टीम ने अतर्रा को हराया
Banda News: किसान इंटर कॉलेज नौहाई क्षेत्र नरैनी बांदा में जनपद स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बांदा क्षेत्र की सीनियर टीम विजेता रही, जबकि अतर्रा क्षेत्र उपविजेता रहा। जूनियर वर्ग में अतर्रा विजेता बना और सब जूनियर वर्ग में बबेरू ने विजेता का खिताब जीता।

Banda News: अतर्रा। किसान इंटर कॉलेज नौहाई क्षेत्र नरैनी बांदा में जनपद स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तीन क्षेत्रो-बबेरू, अतर्रा,व बांदा की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बांदा क्षेत्र की सीनियर टीम विजेता एवं अतर्रा क्षेत्र की टीम उपविजेता रहीl वॉलीबॉल प्रतियोगिता का दूसरा मैच 17 वर्षीय जूनियर वर्ग का फाइनल अतर्रा और बबेरू के मध्य खेला गया। जिसमें अतर्रा क्षेत्र विजेता व बबेरू क्षेत्र उपविजेता रहाl प्रतियोगिता का तीसरा मैच सब जूनियर वर्ग 14 वर्षीय बबेरू और अतर्रा क्षेत्र के मध्य खेला गया जिसमें बबेरू विजेता और अतर्रा उपविजेता घोषित हुई l
उद्घाटन और महत्वपूर्ण लोग
उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा दिनेश कुमार द्वारा किया गया। इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जनपद के अनेक खेल प्रशिक्षक एवं शिक्षक उपस्थित रहे l विद्यालय के प्रबंधक प्रद्युम्न नरेश आजाद एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा के अलावा सुरेश कुमार जिला खेल सचिव, रमेश सिंह मंडली खेल सचिव, व अवधेश प्रताप सिंह, शाहिद अली खान ,विनय सिंह, मनोज कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह रावत, राजकुमार यादव ,नरेंद्र कुमार उपाध्याय,धर्मपाल सिंह , रामदेव सिंह व राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन शिव विलास सिंह द्वारा किया गया l
प्रतियोगिता का समापन
प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य द्वारा खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सभी साथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया l
-किसान इंटर कॉलेज में संपन्न हुई जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
- बबेरू, अतर्रा और बांदा की तीन क्षेत्रीय टीमों ने लिया भाग !


