उपनिदेशक कृषि समेत चार का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका
बांदा में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के तहत शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। कुछ अधिकारियों द्वारा निस्तारण में कमी के कारण नेगेटिव फीडबैक बढ़ रहा है, जिससे जनपद की आईजीआरएस रैंकिंग पर असर पड़ा है। संबंधित अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं और भविष्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बांदा, संवाददाता। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं फीडबैक की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण असंतुष्ट (नेगेटिव) फीडबैक की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे जनपद की आईजीआरएस रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिससे जनपद ने इस बार 51 वीं रैंक हासिल की है। प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)माया शंकर ने बताया कि समीक्षा में जिन अधिकारियों के विरुद्ध सर्वाधिक नेगेटिव फीडबैक प्राप्त हुए, उनके वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
इनमें जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) विमल कुमार वर्मा, उप निदेशक कृषि डॉ. अभय यादव और जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शामिल हैं। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


