आठवीं एवं दसवीं पास बच्चों प्रवेश दिलाए जाने के निर्देश
बांदा में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास खण्डों के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गर्भवती महिलाओं की जांच और संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, आठवीं और दसवीं पास बच्चों को कक्षा 9 और 11 में प्रवेश दिलाने की बात कही।

बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्डों में कराये जाने वाले विभिन्न कार्यों के इण्डीकेटरों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, प्राथमिक शिक्षा व कार्यक्रम विभाग से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा करते हुए मानक के अनुरूप इण्डीकेटरों में सुधार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं की एएनसी की जांच कराये जाने तथा कमासिन विकास खण्ड में संस्थागत प्रसव बढाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि होम डिलीवरी नही होने पाये, अधिक से अधिक से अस्पतालों में संस्थागत प्रसव कराया जाए।
उन्होंने आठवीं एवं दसवीं पास बच्चों का माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 9 एवं 11 वीं में प्रवेश दिलाये जाने के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


