Banda News: अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण में लाएं तेजी : डीएम
Banda News: बांदा में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में खाद एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के भीतर संपन्न हों।

Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खाद एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्यों, भूमि चिन्हांकन व वित्तीय प्रगति की समीक्षा कर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्थानों पर अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। जिलाधिकारी ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवनों हेतु भूमि चिन्हांकन की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि शेष सभी भूमि का चिन्हांकन तीन दिवस के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए, जिससे निर्माण कार्यों में कोई विलंब न हो।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद को 225 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके सापेक्ष 180 भवनों के लिए भूमि चिन्हांकन का कार्य अभी शेष है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


