सालों से जमे तीन बीडीओ के बदले कार्य क्षेत्र
बांदा में विकास कार्यों में लापरवाही के आरोपों के बाद, डीएम के निर्देश पर तीन खंड विकास अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। नरैनी के बीडीओ प्रमोद कुमार को तिंदवारी, तिंदवारी के रमेश कुमार को जसपुरा, और जसपुरा के धनराज कोटार्य को नरैनी में नई जिम्मेदारी दी गई है।

बांदा। विकास कार्यों में लापरवाही व तमाम शिकायतों के बाद डीएम के निर्देश पर तीन खंड विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नरैनी विकास खंड में तैनात बीडीओ प्रमोद कुमार सिंह को तिंदवारी भेजा गया है। वहं तिंदवारी के बीडीओ रमेश कुमार को जसपुरा में तैनात किया गया है। जसपुरा में तैनात रहे बीडीओ धनराज कोटार्य को नरैनी में नई जिम्मेदारी दी गई है। विकास खंड बिसंडा में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी को बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डीडीओ ने दूसरी जगह स्थानांतरित किए गए खंड विकास अधिकारियों को तत्काल ज्वाइन करते हुए योगदान आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


