ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाबड़ा गांव में सम्पर्क मार्ग टूटा, आवागमन बाधित

बड़ा गांव में सम्पर्क मार्ग टूटा, आवागमन बाधित

विकास के तमाम दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल में विकास के लिए लोग तरस रहे हैं। विकास खंड बबेरू के ग्राम पंचायत बड़ा गांव में तो सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से लोग आवागमन तक को तरस रहे हैं।...

बड़ा गांव में सम्पर्क मार्ग टूटा, आवागमन बाधित
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSun, 19 Aug 2018 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास के तमाम दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल में विकास के लिए लोग तरस रहे हैं। विकास खंड बबेरू के ग्राम पंचायत बड़ा गांव में तो सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से लोग आवागमन तक को तरस रहे हैं। यहां तक कि छात्र छात्राओं की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। करीब एक माह से इस समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

विकास खंड बबेरू की ग्राम पंचायत बड़ागांव है। यहां के लोगों की माने तो मूलभूत समस्याओं से यह गांव जूझ रहा है। बिजली के नाम पर करीब 8 हजार की आबादी में मात्र एक केवीए का ट्रांसफार्मर है। कुछ ही घरों में कनेक्शन हैं। जिससे ज्यादातर ग्रामीणों को अंधेरे में जीवनयापन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली पानी तो छोडिए इन दिनों आवागमन तक को लोग तरस रहे हैं। आरोप है कि मुख्य सम्पर्क मार्ग के पास एक तालाब है। जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क दो भागों में बंट जाने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि करीब एक किमी दूर इंटर कालेज है। जिससे यहां से इंटर कालेज तक पंहुचने के लिए लोगों को गांव भीतर चक्कर काटकर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सुधीर पटेल, डा. रामदेव, सुरेन्द्र पटेल, अशोक,अरूण, अमित, दिग्विजय, सुरेन्द्र, आशीष, चुनना आदि ने आरोप लगाया कि करीब एक माह से सम्पर्क मार्ग की समस्या बनी है, कई बार अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी आज तक समस्या का निराकरण नही करवाया गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें