आपदा जोखिम न्यूनीकरण एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Banda News - फोटो 15-आपदा प्रबंधन कार्यशाला में उपस्थित सदस्य।आपदा जोखिम न्यूनीकरण एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजितआपदा जोखिम न्यूनीकरण एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

बांदा संवाददाता। जिला प्रशिक्षण संस्थान में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में जिला आपदा विशेषज्ञ डा. प्रभाकर सिंह ने शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में एसएचजी, एनआरएलएम, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी, राजस्व लेखपाल, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों आदि ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण को प्रमुखतया पांच चरणों में आयोजित किया गया। आपदा एसआरजी राजेश कुमार ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार की आपदाओं पर चर्चा की। द्वितीय चरण में मुकेश पहाड़ी ने आपदा एवं आपदा प्रबंधन पर प्रकाश डाला। एसएचजी, स्वास्थ्यकर्ती, आंगनबाड़ी महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। चन्द्रसेन सिंह ने आपदा के कारक, आपदा की पृकति, आपदा पूर्व प्रबंधन, आपदा उपरांत प्रबंधन पर जागरूक किया।
मध्यावकाश के उपरांत अग्नि विभाग से कुलदीप सिंह ने अग्नि आपदा के बारे में चर्चा किया। आग बुझाने में सिलेंडर का उपयोग विद प्रैक्टिकल करवाया। प्रशिक्षण के समापन चरण में आपदा अनुदान की जनहानि, पशु हानि, फसल क्षति के उपरांत मुवावजे की जानकारी दी। सभी ने सहनशीलता का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


