दिव्यांग महिला पर चाकू से किया हमला
Banda News - बांदा के जसपुरा थाने के नादादेव गांव में दिव्यांग महिला पर उसके देवर और दो देवरानियों ने चाकू से हमला किया। महिला, जो एक पैर से दिव्यांग है, सब्जी काट रही थी जब यह घटना हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बांदा। जसपुरा थाने के नादादेव गांव में देवर व दो देवरानियों ने दिव्यांग महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। शांति पत्नी सुजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग है। सोमवार सुबह घर में सब्जी काट रही थी। देवर कुलजीत ने टूटे पैर में अपना पैर रख दिया। उससे उसे तेज दर्ज हुआ। उसने ऐसा करने पर टोको तो वह गाली देते हुए पिटाई करने लगा। इसी बीच देवरानी कीरती व रोशनी भी आ गईं और उसके हाथ से चाकू छीनकर उसके ऊपर कई वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कुलजीत व उसकी पत्नी कीर्ति तथा रोशनी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


