ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाडायरिया ने पकड़ा जोर मासूम की मौत

डायरिया ने पकड़ा जोर मासूम की मौत

बांदा। हिन्दुस्तान संवाद कोरोना संक्रमण के बाद डायरिया ने भी जोर पकड़ लिया...

डायरिया ने पकड़ा जोर मासूम की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांदाFri, 14 May 2021 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। हिन्दुस्तान संवाद

कोरोना संक्रमण के बाद डायरिया ने भी जोर पकड़ लिया है। डायरियां से पीड़ित एक मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। डाक्टरों का कहना है कि बदल रहे मौसम में बीमारियां बढ़ रही हैं।

कोरोना की रफ्तार थमते ही डायरिया ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी अशोक कुमार की मासूम पुत्री दीक्षा गुरुवार को डायरिया से पीड़ित थी। पहले तो उसका घरेलू उपचार किया गया। लेकिन हालत मे सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें