Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsDhirendra Shastri Advocates for Hindu Population Growth and Vedic Education
हिन्दू जागें और अपनी जनसंख्या बढ़ाएं तभी सुरक्षित: धीरेंद्र शास्त्री

हिन्दू जागें और अपनी जनसंख्या बढ़ाएं तभी सुरक्षित: धीरेंद्र शास्त्री

संक्षेप:

Banda News - बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को जनसंख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने चार बच्चों को जन्म देने का आह्वान किया और वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गुरुकुल खोलने की बात की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में नेताओं के बच्चों को पढ़ाना अनिवार्य होना चाहिए ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके।

Jan 17, 2026 10:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सरकार कहती है कि दो ही बच्चे अच्छे। बोले-हिंदुओं अपनी संख्या बढ़ाओ, घटाओ मत। यदि अपने बच्चों के लिए जंगल-जोरू जमीन बचानी है तो जनसंख्या बढ़ाएं। जनसंख्या हिंदू बढ़ाएंगे तो ही बचे रहेंगे। नहीं तो एक-एक कर निपटाए जाएंगे, जो बांग्लादेश में हो रहा, वह भारत में भी होगा। इसलिए कम से कम चार बच्चे पैदा करें। यह बातें बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शुक्रवार को एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए कही। धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे चित्रकूट से बांदा पहुंचे। कथा के पहले शहर के एक होटल में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि जब तक हिंदू समाज के बच्चों को वेद नहीं पढ़ाया जाएगा, तब तक हिंदुओं के बच्चे नावेद और जावेद बनते रहेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिसे हिंदू या हिंदुत्व से परहेज हो वो उनकी कथा या किसी भी धार्मिक आयोजन में शामिल न हो। पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बालाजी सरकार हनुमानजी को मल्टी टैलेंटेड भगवान की संज्ञा दी। कहा कि हनुमानजी की कृपा से जनमानस में सनातन धर्म के प्रति जन जागृति आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी हनुमंत कथा का आयोजन चढ़ावे के लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म के बढ़ावे के लिए होता है। उन्होंने भारत सरकार का वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गुरुकुल खोलने का आह्वान किया। उन्होंने भगवान कामतानाथ की परिक्रमा व दर्शन करके भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की प्रार्थना की और कहा एक दिन प्रार्थना अवश्य स्वीकार होगी। उन्होंने कहा कि आक्रांताओं ने सदियों तक भारत की शिक्षा व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने का प्रयास किया, तभी स्कूलों में ग से गणेश के स्थान पर गधा पढ़ाया जाता है। कहा कि सनातन को बचाने के लिए वैदिक शिक्षा नितांत जरूरी है। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा कि सरकार को वैदिक शिक्षा को बढ़ाने के लिए देशभर में गुरुकुल खोलने चाहिए। पं.धीरेंद्र शास्त्री ने सभी नेताओं और अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की अनिवार्यता लागू करने की बात कही। जिस दिन मंत्री, विधायक और सरकारी अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने लगेंगे, वहां की शिक्षा व्यवस्था सुधर जाएगी और देश की व्यवस्थाओं में अपने आप सुधार आने लगेगा। बांदा समेत देश के युवाओं के पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सियासी पार्टियों को जातिवाद को छोड़कर देश के युवाओं के बारे में सोचना होगा और बेरोजगारी को दूर भगाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि इस देश में यह विडंबना है कि यहां दारू सस्ती और दवा महंगी है। उन्होंने कहा कि बागेश्वरधाम में हम कैंसर हास्पिटल की स्थापना करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं। अब अस्पतालों में मंदिर नहीं, बल्कि मंदिरों में बड़े-बड़े अस्पताल होंगे।