कथा के साथ श्रद्धालुओं के कष्टों का होगा समाधान
Banda News - बांदा। संवाददाता। मवई में 16 से 20 जनवरी तक होने वाली हनुमंत कथा व

बांदा। संवाददाता। मवई में 16 से 20 जनवरी तक होने वाली हनुमंत कथा व दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं के कष्टों का निवारण भी होगा। बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए दस जनपदों के श्रद्धालु इकट्ठा होंगे। इसमें हजारों सेवादार अपनी सेवाएं देंगे। गुरुवार को बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य आयोजक प्रवीण सिंह एवं भाजपा के कार्यालय प्रभारी एवं संस्थापक सदस्य बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन दिलीप गुप्ता, हर्षित निगम ने पत्रकारों को बताया कि इस पावन कथा का लाभ बांदा सहित आसपास के लगभग 10 जनपदों के श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।
कहा कि यह आयोजन जनसहयोग से संपन्न होने वाला एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन है, जिसमें आयोजक केवल निमित्त मात्र हैं। कथा के साथ-साथ महाराज जी का दिव्य दरबार भी सजेगा, जिसमें श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं एवं कष्टों का समाधान होगा। यह क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। आयोजन को सफल बनाने के लिए हजारों समर्पित युवा एवं भक्त सेवादार के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। सेवादारों को विभिन्न समितियों में विभाजित किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से आयोजन समिति, पंडाल एवं मंच समिति, जलपान एवं भोग सेवा समिति, पूजन व्यवस्था समिति, कलश यात्रा समिति, प्रचार-प्रसार समिति, स्वागत समिति, यातायात, वाहन एवं पार्किंग व्यवस्था समिति, आवास व्यवस्था समिति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य समिति, सफाई एवं विद्युत व्यवस्था समिति, मीडिया समन्वय समिति आदि बनाई गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को एक केंद्रीय कंट्रोल रूम की भी स्थापना होगी। प्रमुख सेवादारों का चयन आपसी चर्चा के बाद किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


