देवेंद्र सिंह का सब रजिस्ट्रार पद पर चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया। बांदा के देवेंद्र सिंह ने सब रजिस्ट्रार पद पर सफलता प्राप्त की। शिक्षक लालाराम सिंह राजपूत के बेटे देवेंद्र ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

देवेंद्र सिंह का सब रजिस्ट्रार पद पर चयन

बांदा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने रविवार रात को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इसमें बांदा के देवेंद्र सिंह ने सफलता हासिल की है। उनका सब रजिस्ट्रार पद पर चयन हुआ है। शहर के अलीगंज रामलीला मैदान निवासी शिक्षक लालाराम सिंह राजपूत के बेटे देवेंद्र सिंह ने यूपीपीसीएस परीक्षा 2024 में सब-रजिस्ट्रार पद पर चयनित होकर परिवार, शिक्षकों एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।उनकी उपलब्धि पर परिवारी जनों में हर्ष है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।