गर्मी में बिजली व पेयजल की रहे पर्याप्त उपलब्धता
बांदा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी में जिलेवासियों को पर्याप्त पेयजल और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने जल जीवन मिशन की पाइप लाइनों की मरम्मत, टूटी सड़कों को शीघ्र ठीक करने और मेडिकल कॉलेज की समस्याओं का समाधान करने की बात की।

बांदा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रानीदुर्गा वती मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में बैठक की। कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए अधिकारी जिलेवासियों को पर्याप्त पेयजल और बिजली आपूर्ति पर ध्यान दें। पानी के संकट से निपटने के लिए जल जीवन मिशन की पाइप लाइनों को ठीक कराएं। टूटी सड़कों को शीघ्र ठीक कराया जाए। किलेदार के पुरवा में पानी की समस्या का निदान किया जाए। कहा कि अधिकारी खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र ठीक कराएं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की कार्डियोलॉजी में डॉक्टर की उपलब्धता कराने के लिए कार्यवाही के निर्देश दिए। कहा कि मेडिकल कॉलेज में जो भी समस्याएं हैं, उसके लिए अलग से डिमांड बनाकर भेजी जाए।
उन्होंने सड़कों के चौड़ीकरण व केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित अन्य बड़ी परियोजनाओं में तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए। गोशालाओं में खाली पड़ी भूमि पर नेपियर घास लगाने पर जोर दिया। करीब आधा घंटा की बैठक के बाद वह हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो गए। बैठक में डीएम अमित आसेरी,सीडीओ अजय पांडेय सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर, यह भी चर्चा रही कि अधिकारी और नेता पूरे काफिले के साथ उनकी बैठक व कार्यक्रम में पहुंचे, इस पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


