केन-बेतवा गठजोड़ के खिलाफ प्रदर्शन
केन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन...
केन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिसमें केन-बेतवा गठजोड़ परियोजना रोके जाने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हम सभी ने केन बचाओ आंदोलन के गठन के छह माह तक नदी जोड़ो परियोजना विषय पर गहन शोध के बाद परिणाम मिला कि पर्यावरण से संबंधित विषय जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण परिस्थिति की तंत्र जैव विविधता, पर्यावरण प्रदुषण, जलीय जीव जन्तु के लिए हानिकारक साबित होगी। सबसे बड़ी बात पन्ना राष्ट्रीय पार्क एवं वनीय क्षेत्र के 18 से 23 लाख वृक्ष डूब जाएंगे।
इसके साथ ही अनुसूचित जनजाति बाहुल एक दर्जन गांव विस्थापित हो रहे हैं। जिसमें प्रमुख रूप से सुकुवाल, भावर आदि विस्थापित किए जाएंगे। मांग है केन बेतवा गठजोड़ पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर संयोजक रामबाबू तिवारी, समाजसेवी कुलदीप शुक्ला, संदीप सिंह, शिव पटेल, मोहित द्विवेदी, राहुल पटेल, गुलशन कुमार, प्रवीण कुमार, सोनू, संदीप, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।