ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाफंदे पर लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

कार्तिक पूर्णिमा में नीलकठेंश्वर के दर्शन के लिए घर से निकला अधेड़ लापता हो गया। बुधवार को उसका शव पेड़ पर रस्सी सहारे फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव...

फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,बांदाWed, 13 Nov 2019 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा में नीलकठेंश्वर के दर्शन के लिए घर से निकला अधेड़ लापता हो गया। बुधवार को उसका शव पेड़ पर रस्सी सहारे फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

कालिंजर कस्बा निवासी गोरेलाल 45 पुत्र स्वामीदीन मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा में नीलकंठेश्वर में दर्शन करने के लिए घर से निकला था। देरशाम तक जब वह घर नही पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नही चला। बुधवार की दोपहर उसका शव पन्ना जिले के केशवपुर गांव के पास स्थित बाबा की कुटिया में लगे पेड पर लटकता पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंच घरवालों ने उसकी सिनाख्त की। पत्नी जमुनिया का कहना है कि उसका पति केशवपुर गांव में ही चाय पान की गुमटी खोले हुए है। उसने हत्या की आशंका जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें