Banda News: मां बोली- पुलिस की साजिश से हुई मां की हत्या

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा। कोर्रही गांव में दामाद द्वारा सास की हत्या मामले में आलिया ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। आलिया का कहना है कि पुलिस की साजिश से उसकी मां का قتل हुआ। मृतका का परिवार सुरक्षा के लिए चिंतित है। पुलिस ने सभी आरोपों को नकार दिया है।

Banda News: मां बोली- पुलिस की साजिश से हुई मां की हत्या

Banda News: बांदा। कोर्रही गांव में दामाद द्वारा सास की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी युवक की पत्नी ने पुलिस की कार्रवाई पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। आलिया का कहना है कि पुलिस की साजिश से उसकी मां की हत्या की गई है। पुलिस साथ में होती तो उसकी मां की हत्या न होती पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर मायके पहुंच गए। पुलिस के साए मे शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका का परिवार भय भीत है। उनकी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नही है। हालांकि पुलिस ने आलिया के आरोपों को नकार दिया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी आलिया पत्नी लवकुश ने बताया कि वह शनिवार को अपनी 45वर्षीय मां बानो पत्नी राजू के साथ थाने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी। वापस लौटते समय कब्रस्तान के पास लवकुश उसके दो चाचा सत्तू और छोटेलाल ने बानो को दबोच लिया। उसकी कुल्हाडी से काट कर हत्या कर दिया था। आलिया ने बताया कि छह दिन पहले लवकुश घर में घुसा था। उसे और मां, बहन के साथ मारपीट किया था। पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही किया। वह लोग भय वस मकान का ताला लगाकर बबेरू में किराए के मकान मे रहने लगे थे। उनके पास खाना बनाने के बर्तन नही थे। आलिया का कहना है कि शनिवार को पुलिस ने उन्हे बुलवाया था। उस दिन थाना दिवस था। वह लोग थाने में तीन घंटे तक बैठी रही। इस दौरान लवकुश का चाचा सत्तू भी थाने आया था। कुछ देर रूकने के बाद वह चला गया। वह दरोगा के साथ गांव के लिए चल पड़ी। दरोगा बस स्टैड तक आया इसके बाद दरोगा गया हो गया।वह घर पहुंची देखा तो उसका सामान गायब था। उसने फोन कर थाने में सूचना दी। वह चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा कर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। आलिया का आरोप है कि पुलिस उनके साथ नही आई। पुलिस को आरोपियो ने 85 हजार रूपया दिया था। पुलिस की साजिश से उसकी मां की हत्या की गई है। अगर पुलिस थाने से साथ आती तो उसकी मां की हत्या न होती। उधर पुलिस ने सभी आरोपों को नकार दिया है。

परिवार को मिल रही जान माल की धमकी

बांदा। मृतका की बेटी आलिया ने बताया गांव के लोगो ने उसे सूचना दी है कि आरोपी का एक पुत्र हैदराबाद में रहता है। वह आ रहा है। वह धमकी दे रहा है कि वह लोग चाहे जहां छुप जाए। वह लोग परिवार को खोजकर मार डालेगे। आलिया का कहना है कि उनकी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नही है। वह लोग भयभीत है। पूरा परिवार ननिहाल नरैनी के देवी नगर में रह रहा है।

चाय समेासा खा कर पेट भरते थे

बांदा। लवकुश के भय से बानो अपनी दोनो पुत्रिया आलिया और सरीना के साथ बबेरू स्थित किराए के मकान में रहने लगी थी। खाने पीने के बर्तन न होने से वह लोग चाय समोसा खा कर अपना पेट भरती थी। आलिया का कहना था कि पुलिस ने ही बर्तन दिलवाने के लिए उसकी मां को बुलवाया था। संत्तू रूपया लेकर थाने आया था। पुलिस ने भी उन लोगो को थाने में चाय समोसा खिलाया था।

आलिया पहले से ही विवादित है

बांदा। आलिया पहले से ही विवादित है। लवकुश से पहले भी वह एक युवक पर रेप का केस दर्ज करा चुकी है। दो माह पहले फिर उसे गलत तरीके से फंसाना चाहती थी। इसका पति भी इससे परेशान रहता था। जो पुलिस पर आरोप लगा रही हैं वह निराधार हैं, उनमें जरा भी सच्चाई नहीं है। मामले की जांच जारी है।

- कृष्णकांत त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी बबेरू

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।