दो महिलाओं के सिलेंडर हो गए चोरी
Banda News - बांदा। संवाददाता स्टेडियम रोड स्थित मैदान में कतार में लगी दो महिलाओं को सिलेंडर

बांदा। संवाददाता स्टेडियम रोड स्थित मैदान में कतार में लगी दो महिलाओं को सिलेंडर चोरी हो गए। गायत्री नगर निवासी बुजुर्ग महिला रामकुमारी ने बताया कि वह सुबह सात बजे कतार में लग गई थी। 11 बजे तेज धूप में प्यास लगी तो कतार में ही आगे खड़े एक अपरिचित युवक को देखने की बात कहकर पानी पीने चली गई। लौटकर आई तो मौके पर वह लड़का नहीं मिला। सिलेंडर भी गायब हो गया। वहीं निम्नीपार मोहल्ले से आई आसमा खातून का भी सिलेंडर किसी ने पार कर दिया। उसने रोते-बिलखते बताया कि भरा सिलेंडर मिलने के बाद उसने मैदान में रख दिया।
थोड़ी दूर जाकर ई-रिक्शा को बुलाने लगी। लौटी तो सिलेंडर मौके पर नहीं था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


