अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा के निवाइच गांव में शनिवार रात को एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार गजेंद्र सिंह को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह गेहूं की कटाई के लिए घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जो इस घटना से दुखी हैं।

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव के पास शनिवार देर रात किसी वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निवाइच गांव निवासी 50 वर्षीय गजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र मेंबर सिंह साइकिल से अपने रिंग बोर कालेश्वर से घर निवाइच खाना खाने जा रहे था। तभी निवाइच नहर की पुलिया के नजदीक शनिवार रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, उसके भाई भूपेंद्र ने बताया कि मृतक शाम 5 बजे घर से गेहूं कटाई के लिए हार्वेस्टर के लिए रिंग बोर गया हुआ था।

जब हार्वेस्टर नहीं मिला तो वह रात को 10 बजे घर वापस आ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। बताया कि पांच भाई में गजेंद्र तीसरे नंबर का था। मृतक के एक बेटी गौरी व एक बेटा कृष्णा है। किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी दीपा व मां मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।