साइबर ठगी के पीड़ित के 4.23 लाख वापस कराए

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में साइबर क्राइम पुलिस ने एक पीड़ित के खाते से निकाले गए 4 लाख 23 हजार 200 रुपये वापस कराए हैं। पीड़ित शिवबरन ने साइबर थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाई और रुपये लौटाए। साइबर थाना प्रभारी ने ऑनलाइन ठगी और संदिग्ध लेन-देन की सूचना देने की अपील की है।

साइबर ठगी के पीड़ित के 4.23 लाख वापस कराए

बांदा। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने साइबर ठगी के पीड़ित के खाते में कुल 4 लाख 23 हजार 200 रुपये वापस कराए हैं । थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले शिवबरन पुत्र श्रीचन्द्र के 423200 रुपये बैंक एकाउंट से निकाल लिए गए थे। पीड़त ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रुपये वापस कराए हैं। साइबर थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें ।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।