ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदापानी भरते समय हैंडपंप में उतरा करंट, किसान की मौत

पानी भरते समय हैंडपंप में उतरा करंट, किसान की मौत

बांदा। संवाददाता बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव में मंगलवार की दोपहर...

पानी भरते समय हैंडपंप में उतरा करंट, किसान की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांदाMon, 02 Aug 2021 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। संवाददाता

बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव में मंगलवार की दोपहर हैंडपंप में पानी भरते समय करंट उतर आने से किसान की चिपक कर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अमलोहरा गांव निवासी सुखदेव (40)पुत्र चुन्ना मंगलवार की दोपहर आगन में लगे हैंडपंप से पानी भरने गया था। जैसे ही उसने हैंडपंप चलाने की कोशिश किया उसी समय करंट आ जाने से सुखदेव चिपक गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो आनन फानन आपूर्ति बंद करके उसे बाहर निकाला। देखा तो उसकी सासे चल रही थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी माया ने बताया कि उसका पति किसानी करता था। घर के आगन में समरसेबल पंप लगा है। पानी निकालते समय करंट आ जाने से उसके पति की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री छोड़ गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें