Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsLove Triumphs Couple Marries After Family Opposition in Banda
घर वाले राजी न हुए तो मंदिर में रचाई शादी

घर वाले राजी न हुए तो मंदिर में रचाई शादी

संक्षेप:

Banda News - बांदा में प्रमिला और दिनेश का प्रेम प्रसंग ढाई वर्ष चला। शादी के लिए परिवार ने मना किया, लेकिन प्रेमिका घर से भागकर प्रेमी के पास पहुंची। पहले कोर्ट मैरिज की, फिर मढ़ी दाई मंदिर में विवाह हुआ। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का वचन दिया।

Nov 10, 2025 04:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। संवाददाता बबेरू, संवाददाता। ढाई वर्ष तक चले प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने कस्बा स्थित मढ़ी दाई मंदिर में सात फेरे लिए और वर माला डालकर जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया। युवती का प्रेमी उसकी दीदी का देवर है। प्रयागराज जनपद के बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रूम (खेरहट) गांव निवासी 21 वर्षीय प्रमिला पुत्री रज्जू रावत का प्रेम प्रसंग अपने जीजा के छोटे भाई 25 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र जयपाल निवासी तिलौसा के साथ करीब ढाई वर्षो से चल रहा था। जब शादी की बात आई तो लड़के पक्ष के लोग तो राजी गए पर लड़की के पिता और परिजनों ने इस शादी के लिए साफ मना कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रेमिका प्रमिला देवी रविवार को घर से भागकर तिलौसा गांव प्रेमी के यहां पहुंची। परिजनों ने लकड़ी के माता-पिता के विरोध को देखते हुए पहले कोर्ट मैरिज किया। उसके बाद शुक्रवार को बबेरू कस्बे के प्रसिद्ध मां मढ़ीदाई मंदिर में पहुंचकर दिनेश कुमार व प्रमिला देवी का विवाह कर दिया। विवाह समारोह में मंदिर के पुजारी पंकज भट्ट ने दोनों का जयमाला कार्यक्रम करवाया। उसके बाद हवन पूजन कराकर सात फेरे भी कराए। दोनों लोग एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई। इस मौके पर लड़के पक्ष से लड़के के पिता जयपाल, दयाराम, कृष्णपाल, सुरेश पाल, जागेश्वर, गजराज, छोटकू, जयकरन, रामवीर, शिवप्रताप, अरविंद, प्रकाश, मुन्ना, महिलाओं में शिवमनी, पूनम, रानी, सुरेखा, हमीरिया सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रही।