स्कूटी की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा में एक दंपति को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पति की मौत हो गई और पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

स्कूटी की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

बांदा। घर से टहलने निकले दंपति को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के डिग्गी चौराहा निवासी 54 वर्षीय जावेद हुसैन पुत्र साकिर हुसैन मंगलवार की रात अपनी 50 वर्षीय पत्नी सलमा के साथ ओवर ब्रिज पुल पर घूम रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने दोनों को टक्कर मार दिया।

जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो दोनों को ई रिक्शा में लाद कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद जावेद को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई सादिक ने बताया कि जावेद हुसैन स्टेशन रोड स्थित कबाड़ की दुकान में काम करता था। मृतक के बच्चे नहीं है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।