ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाकांग्रेसियों ने सुनीं समस्याएं, निराकरण करवाने का भरोसा

कांग्रेसियों ने सुनीं समस्याएं, निराकरण करवाने का भरोसा

संगठन सृजन अभियान के क्रम में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता में मंगलवार को बिसंडा ब्लॉक व बिसंडा नगर की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी व संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ...

कांग्रेसियों ने सुनीं समस्याएं, निराकरण करवाने का भरोसा
हिन्दुस्तान टीम,बांदाTue, 25 Aug 2020 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

संगठन सृजन अभियान के क्रम में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता में मंगलवार को बिसंडा ब्लॉक व बिसंडा नगर की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी व संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही लोगों की समस्याएं जानी गईं।

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बैठक में मौजूद ग्रामवासियों व नगरवासियों से संगठन सृजन अभियान के तहत फॉर्म भरवाया व जनसमस्याओं को जाना। जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने को लेकर सभी के विचार जाने व हर सम्भव ग्रामवासियों व नगरवासियों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। कहा कि हर तरह कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों को उनके हक की लड़ाई व उनके लिए हर तरह से साथ में है। बैठक में सदर विधानसभा प्रभारी महासचिव सूरज बाजपेयी, प्रभारी सचिव जगदीश गुप्ता, उपाध्यक्ष बी लाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र यादव, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार द्विवेदी, पुर्व नगर अध्यक्ष अवधेश कुमार राजदीप, शिवाकांत मिश्रा, दिनेश कुमार द्विवेदी, शिशुपाल सिंह, रामायण दास पाठक, सुधेन्द्र कुमार, महेश प्रसाद मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार कुशवाहा, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में कामता प्रसाद कुशवाहा, अमर बाबू, प्रमोद खेंगर, नारायन यादव, विनोद खेंगर सहित एक दर्जन लोंगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें