
पंचायत व एमएलसी चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस : प्रदीप जैन आदित्य
Banda News - -भाजपा ने मनरेगा का बदला स्वरूप, एसआईआर के बहाने काटे वोटपंचायत व एमएलसी चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस : प्रदीप जैन आदित्य पंचायत व एमएलसी चुनाव अकेले ल
बांदा, संवाददाता। पंचायत व एमएलसी चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पदाधिकारियों के साथ आगामी सौ दिनों की कार्ययोजना के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने भाजपा पर मनरेगा व एसआईआर में गड़बड़झाला करने का आरोप लगाया है। सोमवार को कार्यालय में आयोजित वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सौ दिनों में कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में 30 से ज्यादा संवाद महापंचायत के माध्यम से कर योगी सरकार की असफलताओं को उजागर करेगी।
24 जनवरी से इसकी शुरुआत सीतापुर से होगी। वहीं मनरेगा बचाओ संग्राम शुरू किया जाएगा। मनरेगा मजदूर की न्यूनतम मजदूरी चार सौ रुपये हो यह कांग्रेस का वचन है। वर्तमान सरकार बाबा साहेब के संविधान को छिन्न भिन्न कर रही है। एसआईआर के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार से अधिक संख्या में वोटर लिस्ट से नाम काट दिए गए। कांग्रेस कार्यकर्ता फॉर्म छह भरवाकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का काम करेगा। इनकी रही मौजूदगी चित्रकूट जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, महोबा जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, शहर अध्यक्ष अफ़साना शाह, सपा महिला जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, पुष्पेन्द्र सिंह पूर्व प्रदेश महासचिव, मयंक शर्मा आदि उपस्थित रहे। फोटो 05- कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर केट काटते प्रदीप जैन व कांग्रेसी। पंचायत व एमएलसी चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस : प्रदीप जैन आदित्य - पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा-भाजपा ने मनरेगा का बदला स्वरूप, एसआईआर के बहाने काटे वोट - कांग्रेस आगामी सौ दिन चलाएगी विशेष अभियान, जनता को योगी सरकार की कमियां गिनाएगी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




