शंकराचार्य के सम्मान को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

Feb 25, 2026 03:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - कांग्रेस ने शंकराचार्य के सम्मान की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। आरोप लगाया गया है कि योगी सरकार शंकराचार्य का अपमान कर रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। शंकराचार्य ने गो माता को राज्य माता घोषित करने की चेतावनी दी है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई है।

शंकराचार्य के सम्मान को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

बांदा। शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने उनको सम्मान दिलाने को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कांग्रेस ने मांग की है कि शंकराचार्य के ऊपर किए जा रहे अत्याचार पर आप व्यक्तिगत रुचि लेकर शंकराचार्य जी को ससम्मान न्याय प्रदान करें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा लें और सनातन धर्म की रक्षा करें। बुधवार को जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि सनातन संस्कृति के सर्वोच्च पद शंकराचार्य पद पर आसीन स्वामी अविमुक्तेश्ररानन्द सरस्वती जी को वर्तमान में जिस प्रकार से सत्ता मद में चूर योगी सरकार अपमानित करने में जुटी हुई है, उससे प्रदेश के जन-जन में भारी आक्रोश व्याप्त है।

उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर माघ मास में शंकराचार्य और उनके शिष्यों को गंगा स्नान से रोकना, मेला अधिकारियों एवं पुलिस द्वारा प्रबोध बटुकों की शिखा (चोटी) पकड़कर खींचना और बुरी तरह मारपीट करना, शंकराचार्य जी का शिविर के बाहर अनशन करना और बिना गंगा स्नान के वापस चले जाना। सरकार के इशारे पर इस तरह का कृत्य निरंतर चला, जिससे सनातन धर्म सहित संविधान में प्राप्त मौलिक अधिकारों का हनन है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती द्वारा विभिन्न मांगों के साथ-साथ प्रमुखता से मांग की जा रही है कि ' गो माता' को राष्ट्र माता / राज्य माता सरकार घोषित करे। जब शंकराचार्य द्वारा योगी आदित्यनाथ को चेतावनी दी गई कि चालीस दिनों के अन्दर गो माता को राज्य माता घोषित करें, अन्यथा लखनऊ में यह दिन व्यतीत होने पर लाखों की संख्या में लखनऊ आकर प्रदर्शन करेंगे। इस चेतावनी से बौखलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिस्ट्रीशीटर चहेते महंत आशुतोष महाराज को आगे कर प्रयागराज की विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट में मनगढ़ंत तरीके से शंकराचार्य की प्रतिष्ठा को तार-तार करने के उद्देश्य को लेकर एफआईआर के आदेश पारित करवाए गए। यह प्रदेश सरकार के द्वारा सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जो समय रहते देश के सामने आएगा। इस दौरान राजेश गुप्ता, लालबाबू राजपूत, सीमा खान, शोएब रिजवी, काली चरण निगम, हेमंत कुमार वर्मा, रामखेलावन आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।