ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाबालक की मौत, हत्या का आरोप

बालक की मौत, हत्या का आरोप

शहर के क्योटरा मुक्तिधाम मोहल्ले में रविवार की शाम बालक का शव खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता पाया गया। मृतक अपने नाना के घर में रहता था। ताऊ ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना...

बालक की मौत, हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,बांदाMon, 02 Jul 2018 09:14 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के क्योटरा मुक्तिधाम मोहल्ले में रविवार की शाम बालक का शव खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता पाया गया। मृतक अपने नाना के घर में रहता था। ताऊ ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना तहरीर पुलिस को दी गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव निवासी किशन (12)पुत्र शंकर प्रसाद अपने नाना राजाराम के घर शहर कोतवाली के क्योटरा मुक्तिधाम मोहल्ले में रहता था। रविवार को वह अपनी बहन शिवानी (8)के साथ मवेशी चराने के लिए खेतों की तरफ गया था। उसके मवेशी खेत से दूर चले गए थे। शिवानी उन्हें लेने गई थी। वापस लौटकर आई तो देखा किशन का शव रस्सी के सहारे खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर लटक रहा था। भाई का शव देखकर वह चीख पड़ी। रोते हुए वह घर पहुंची। मामले की जानकारी नाना को दी। मौके पर पहुंचे नाना फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के नाना का कहना है कि छह साल पहले किशन की मां नीता की मौत हो गई थी। तब से वह उसकी बहन शिवानी दोनों उसके पास रह रहे थे। उसका पिता दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। वहीं मृतक के ताऊ राममनोहर ने आरोप लगाया कि डेढ़ किलो चांदी नाना के पास रखी हुई थी। चांदी हड़पने को लेकर किशन की हत्या कर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी चंद्रबली सिंह का कहना है कि बालक बबूल के पास खेल रहा था। खेल-खेल में ही उसकी फांसी लगने से मौत हो गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें